Bihar News: बिहार सरकार के शराब मुक्त का दावा दो शराबियों ने भरे बाज़ार मजाक बना दिया। शराबबंदी वाले बिहार में दो शराबियों के हाई वोल्टेज ड्रामा ने बिहार में कानून व्यवस्था की सारी पोल खोल कर रख दी है। नशे में धुत्त इन दोनों शराबियों ने बीच सड़क पर लगभग 2 घंटे तक बवाल काटा, लेकिन मौके पर पुलिस का दूर-दूर का नामो-निशान तक नहीं था।
ये है मामला
जानाकारी के अनुसार,ये घटना वैशाली जिले के महनार क्षेत्र की है। जहां क्षेत्र के व्यस्त बाजार न्यू रोड पर में नशे में धुत्त दो शराबी आपस में टक्करा गए, और एक-दूसरे की गलती बताते हुए झगड़ पड़े। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। फिर क्या था दोनों शराबियो ने बीच सड़क ऐसा उत्पात मचाया कि आने जाने वाले लोग सड़क छोड़ निकलने लगे। शराबियों की लड़ाई का मंजर कुछ ऐसा था कि दोनों ठीक से बात तक नहीं कर पा रहे थे, लेकिन बावजूद इसके घंटों दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ रहे और थप्पड़ो की बरसात करते रहें।
तमाशबीन बने रहे लोग
जहां बीच बाज़ार सड़क पर दोनों शराबी लड़ाई कर रहे थे। वहीं, मौके पर मौजूद लोग इस पूरी लड़ाई को तमाशबीन बने देख रहे थे। किसी ने दोनों शराबियों को अलग करने की जहमत तक नहीं उठाई। ना ही किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस का खौफ नदारद
नशे में धुत्त इन शराबियो के अंदर ना तो शराबबंदी कानून का कोई खौफ दिख रहा था और ना ही पुलिस का डर था। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये शराबी खुद ही एक-दूसरे को पुलिस बुलाने की धमकी दे रहे थे।
संबंधित खबरें
मिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 mins agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
23 mins ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
27 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
43 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 hr ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
1 hr agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
2 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines