News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bihar News: बिहार सरकार के शराब मुक्त का दावा दो शराबियों ने भरे बाज़ार मजाक बना दिया। शराबबंदी वाले बिहार में दो शराबियों के हाई वोल्टेज ड्रामा ने बिहार में कानून व्यवस्था की सारी पोल खोल कर रख दी है। नशे में धुत्त इन दोनों शराबियों ने बीच सड़क पर लगभग 2 घंटे तक बवाल काटा, लेकिन मौके पर पुलिस का दूर-दूर का नामो-निशान तक नहीं था।
जानाकारी के अनुसार,ये घटना वैशाली जिले के महनार क्षेत्र की है। जहां क्षेत्र के व्यस्त बाजार न्यू रोड पर में नशे में धुत्त दो शराबी आपस में टक्करा गए, और एक-दूसरे की गलती बताते हुए झगड़ पड़े। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। फिर क्या था दोनों शराबियो ने बीच सड़क ऐसा उत्पात मचाया कि आने जाने वाले लोग सड़क छोड़ निकलने लगे। शराबियों की लड़ाई का मंजर कुछ ऐसा था कि दोनों ठीक से बात तक नहीं कर पा रहे थे, लेकिन बावजूद इसके घंटों दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ रहे और थप्पड़ो की बरसात करते रहें।
जहां बीच बाज़ार सड़क पर दोनों शराबी लड़ाई कर रहे थे। वहीं, मौके पर मौजूद लोग इस पूरी लड़ाई को तमाशबीन बने देख रहे थे। किसी ने दोनों शराबियों को अलग करने की जहमत तक नहीं उठाई। ना ही किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
नशे में धुत्त इन शराबियो के अंदर ना तो शराबबंदी कानून का कोई खौफ दिख रहा था और ना ही पुलिस का डर था। हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये शराबी खुद ही एक-दूसरे को पुलिस बुलाने की धमकी दे रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।