गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दो मंत्रियों को जिम्मेदारी से मुक्त किया

Bhoopendra Patel

Bhoopendra Patel

अहमदाबाद: विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े गुजरात में शनिवार रात बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला। सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए 2 कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों से मुक्त कर दिया। बता दें कि सीएम पटेल ने राजेंद्र त्रिवेदी और पूर्णेश मोदी को क्रमशः राजस्व और सड़क और भवन विभागों से हटा दिया।

आधिकारिक बयान के मुताबिक अब इन दोनों मंत्रालयों को सीएम पटेल खुद संभालेंगे। त्रिवेदी और मोदी भूपेंद्र पटेल सरकार में कैबिनेट स्तर के 10 मंत्रियों में शामिल थे।

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, त्रिवेदी कानून और न्याय, आपदा प्रबंधन, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालयों को संभालते रहेंगे, जबकि पूर्णेश मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थ विकास मंत्रालय संभालेंगे।

पोर्टफोलियो में फेरबदल

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सूत्रों के अनुसार गृह राज्य मंत्री, हर्ष संघवी को राजस्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उद्योग और वन और पर्यावरण राज्य मंत्री, जगदीश पांचाल, सड़क और भवन विभाग के लिए MoS होंगे।

त्रिवेदी के पास अब आपदा प्रबंधन, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्रालय बचे हैं, जबकि मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थ विकास मंत्रालय जारी रखेंगे।

त्रिवेदी ने अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल में विभाग के कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। वह अपने अचानक निरीक्षण के कारण चर्चा में बने रहे।

भूपेंद्र पटेल ने पिछले सितंबर में मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपानी की जगह ली थी, जब पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ