हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

राकेश टिकैत का ऐलान 20 मार्च को दिल्ली में होगी बड़ी महापंचायत

विज्ञापन
राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का किया ऐलान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: किसानों की मांगों को लेकर आज मेरठ में भाकियू की महापंचायत हुई। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने ऐलान करते हुए कहा है कि 20 मार्च को दिल्ली बड़ी महापंचायत किया जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा पूरे देश में पंचायतें होंगी। जिस तरह से कर्जा बढ़ाने की बात हुई है और फसल के दाम न देने की बात कही है वो किसानों की जमीने छीनने का बड़ा प्लान है। इसे बचाने के लिए आंदोलन जरूरी है।

टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी

वहीं टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर किसान नेताओं ने जिला प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी। साथ ही एलान किया कि अगर इस परिवार को खिरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा। 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसानों की महापंचायत के लिए युवा किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों की महापंचायत

भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों की महापंचायत में धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उनके परिवार को फोन पर धमकी दी जा रही है। ऐसे तकरीबन 25 मामले हो चुके हैं, जिसको लेकर कई जिलों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें