नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित फिल्मसिटी में एक एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि बदमाश एक निर्माणाधीन इमारत के करीब पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश छेनू गैंग का बताया जा रहा है।
अभी पढ़ें – ईरान में बवाल जारी, मरने वालों की संख्या पहुंची 82
आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
नोएडा में अपराधियों के लिए भारी रहा शुक्रवार
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में अपराधियों के लिए शुक्रवार भारी रहा। नोएडा पुलिस ने सुबह होते ही ताबड़तोड़ मुठभेड़ (Police Encounter) शुरू कर दीं। पहले सेक्टर-153 में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर को पकड़ा। इसके बाद नोएडा फिल्म सिटी (Noida Film City) में एक निर्माणाधीन इमारत के पास हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगीं हैं।
पुलिस ने घेरा तो कर दी फायरिंग
नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया कि सेक्टर-20 में चेकिंग के दौरान पुलिस को फिल्म सिटी स्थित बिजली घर के पास एक शातिर बदमाश के होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
लूटे हुए कई मोबाइल फोन हुए बरामद
आरोपी की पहचान दिल्ली के मयूर बिहार स्थित झुग्गी नंबर ई-37 ए, त्रिलोकपुरी निवासी दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता पुत्र निजामुद्दीन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने लूट के 4 मोबाइल, थाना फेस-1 से चोरी एक बाइक, तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है।
अभी पढ़ें – झारखंड: शादी से इन्कार करने पर युवती को किया आग के हवाले, सिरफिरा गिरफ्तार
24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं चीता पर
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश दानिश के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर समेत आसपास के थाना क्षेत्र में 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दानिश लूट समेत अन्य मामलों का पेशेवर अपराधी है। वहीं पैर में गोली लगने से घायल होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से फरार हुए उसके साथी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फरार बदमाश को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
सेक्टर-153 में बदमाश ने पुलिस पर किया फायर
फिल्म सिटी में एनकाउंटर से पहले नोएडा पुलिस की एक और बदमाश के साथ भिड़ंत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना पर मोबाइल और चेन लूट की वारदातों में फरार एक बदमाश की घेराबंदी की गई। यहां भी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसको भी गोली लगी गई। आरोपी की पहचान हरजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार, लूटे गए 03 मोबाइल और दिल्ली से चोरी एक बाइक बरामद की है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
7 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
9 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
9 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
10 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
10 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
13 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines