---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्षद नाजिया खातून-शबीला बेगम AAP में शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले दो पार्षद ने कांग्रेस को झटका दे दिया है। कांग्रेस के दो पार्षद ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उपाध्यक्ष अली मेंहदी समेत बृजपुरी पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। हिमाचल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले दो पार्षद ने कांग्रेस को झटका दे दिया है। कांग्रेस के दो पार्षद ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उपाध्यक्ष अली मेंहदी समेत बृजपुरी पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली।

हिमाचल जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने की चिंता, प्रतिभा सिंह के समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन

---विज्ञापन---

राज्यसभा में पेश हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, विपक्ष ने किया विरोध

---विज्ञापन---

मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ चुके दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हो गए हैं। एमसीडी चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा के वार्ड नंबर- 2 वार्ड से उन्होंने जीत हासिल की थी। मुस्तफ़ाबाद से कांग्रेस पार्षद शबीला बेगम, ब्रिजपुरी पार्षद नाज़िया ख़ातून और दो मंडल अध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली की 250 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने 134 सीट जीती है। भाजपा को 104 और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली।

बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून को 9639 वोट मिले थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरफीन नाज को 2118 वोट से हराया था। अरफीन को 7521 वोट मिले थे. MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 09, 2022 05:35 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola