के जे श्रीवत्सन, सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आदिवासी क्षेत्र की नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर ले जाकर आगे बेचने की वारदात का सिरोही जिले के पिंडवाड़ा डिप्टी जेठूसिंह करणोत की टीम ने खुलासा करते हुए एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया हैं।
आपको बता दें कि आदिवासी क्षेत्र के पिंडवाड़ा पुलिस थाना में दर्ज हुए दो अलग-अलग मुकदमों की जाँच स्वयं डिप्टी जेठूसिंह ने आपने हाथ में लेकर जब मामले का अनुसंधान किया तो बड़ा चौकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों के चुंगल से भागकर आई एक नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुजरात की एक गैंग हैं जो आदिवासी क्षेत्र के अलग अलग गाँवो से नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर ले जाते हैं। जिन्हें एक काल कोठरी में बंद करके रखा जाता हैं। उसके बाद इन नाबालिग लड़कियों को दलालो के माध्यम से अलग अलग लोगों को बेच दिया जाता हैं।
लड़कियों के खरीददार मिलने में देरी होने पर गिरोह के लोग इन नाबालिग लड़कियों के साथ हर रोज दुष्कर्म भी करते रहते हैं। जब डिप्टी जेठूसिंह को इतनी जानकारी उपलब्ध हुई तो उन्होंने अपनी टीम के साथ गिरोह के सदस्यों के ठिकानो पर दबिश देकर गिरोह के पांचो सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आए इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं जो खुद इस आदिवासी क्षेत्र की रहने वाली हैं, और वो अपने पति के साथ मिलकर इस रैकेट को चला रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वनराज, उसकी पत्नी दिवाली, रमीबेन, दलपत और नागजी हैं। नागजी ही इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड हैं। जिसका ना तो कोई फोटो था, ना ही किसी को उसके ठिकाने की जानकारी थी, पर डिप्टी जेठूसिंह करणोत ने घटनाओं की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नागजी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
34 mins agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
3 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
4 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
4 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines