उज्जैन : देवउठनी ग्यारस के दिन बीती रात उज्जैन में एक बड़ा हादसा हो गया। आगर रोड स्थित औद्योगिक एरिया में दोना पत्तल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी की पास की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। शुक्रवार की रात 9:30 के करीब ये हादसा हुआ।
दिव्यांश ट्रेडर्स की फैक्ट्री में लगी आग
आगर रोड स्थित एरिया में दिव्यांश ट्रेडर्स के नाम से एक फैक्ट्री है । यहां दोने पत्तल बनाने का काम किया जाता है। रात को मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक कारखाने में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थोड़ी देर में आग धू-धू कर जलने लगी और आग की लपटें ऊंची ऊंची दिखने लगी । इसके बाद शहर में दूर-दूर तक धुंआ दिखाई देने लगा । मौके पर पहुंचे सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की जानी निश्चित है, क्योंकि प्रथम दृष्ट्या कोई सुरक्षा के साधन नहीं पाए गए और रहवासी क्षेत्र में होने से निगम का भी रिकॉड दिखवाया जाएगा।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
खबर मिलने पर दमकल की गाड़ियां लगभग 15 से 20 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया । यह फैक्ट्री दिनेश प्रजापत की बताई जा रही है । फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में लगभग 20 से 30 लाख का नुकसान हुआ है।
आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया ना ही नुकसान का स्पष्ट आंकलन हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई इंसान नहीं आया।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines