भरूच: कैमरे में कैद हुई बैंक डकैती, लुटेरों ने भागते हुए पुलिस पर की फायरिंग
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, भरूच: गुजरात के भरूच में बैंक डकैती से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अंकलेश्वर पीरामन्नाक के पास यूनियन बैंक में लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक डकैती को अंजाम दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार लुटेरे लूटपाट कर सूरत की ओर भाग गए। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित निकास बिंदुओं पर नाकाबंदी की गई। ये भी सामने आया है कि लुटेरों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि बीच बाजार में हुई इस लूट के बाद जब लुटेरे भागे तो उनसे एक बैग गिर गया। हड़बड़ाहट में वे बाइक पर गाड़ियों के बीच से भागने लगे, इस दौरान उनसे लूट के सामान का बैग गिर गया।
घटना के बाद मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दो लुटेरों को पकड़ लिया गया है और बाकी लुटेरों को पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे समेत एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है। लुटेरे आते ही बैंक कर्मचारी डर गए और टेबल के नीचे बैठ गए।
पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़
भरूच एसपी डॉ. लीना पाटिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा, जिसमें पुलिस और लुटेरों के बीच फायरिंग हुई। एक लुटेरा घायल हो गया। उसे 108 ने इलाज के लिए रेफर कर दिया और पुलिस ने करीब 22 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: