Bharat Jodo Yatra: 14वें दिन कोच्चि में सचिन पायलट भी हुए शामिल, कल सीएम गहलोत भी जाएंगे

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोच्चि से अपने 14वें दिन भारत जोड़ी यात्रा शुरू की। ये यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गाँधी का साथ देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी कोच्चि पहुंचे हैं। वहीं खबर ये भी आ रही है कि कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बुधवार को केरल के मदवना से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की फिर से शुरुआत की। इस यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत के दौरान सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘दिन की एक प्रेरक शुरुआत। महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिनकी समानता को लेकर दी गई शिक्षा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मूल विचार है।’’

वहीं सचिन पायलट ने यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “आज कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। अडिग हौसले के साथ बढ़ रही इस यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति, जन-जन तक ले जा रहे हैं। इस यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन प्रमाण है कांग्रेस के प्रति देश के दृढ़ विश्वास का।”

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गयी ये भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू की गयी थी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी और इसके तहत 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ