Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब मध्य प्रदेश से राजस्थान में एंट्री कर चुकी है, लेकिन मध्य प्रदेश से विदाई के मौके पर राहुल ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा प्रदेश के सियासी गलियारों में खूब हो रही है। बताया जा रहा है कि यात्रा के साथ राहुल ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी बड़ा संकेत दे दिया है।
कमलनाथ और दिग्विजय को मिलाया गले
दरअसल, कल आगर-मालवा जिले में मध्य प्रदेश और राजस्थान जिले की बॉर्डर पर एमपी में भारत जोड़ो यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को पास बुलाया और कहा आप दोनों गले मिलिए, जिसके बाद दोनों नेता एक दूसरे से गले मिले। दोनों के गले लगते ही उनके समर्थकों में उत्साह भर गया। राहुल गांधी के इस कदम को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि राहुल ने संकेत दिया है कि आने वाला चुनाव इन्ही दो चेहरों के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
एमपी जोड़िए और जीतिए
राहुल गांधी जब लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने मंच पर मौजूद कमलनाथ को दिग्विजय सिंह को बुलाकर दोनों से एक दूसरे को गलने के लिए कहा, राहुल ने इस दौरान कहा कि ‘आप दोनों गले लगिए, एमपी जोड़िए और जीतिए’ जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह रही कि राहुल की बात मानकर कांग्रेस के दोनों सीनियर नेता एक दूसरे के गले लगे और दोनों विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का आश्वासन राहुल को दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के लोगों की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें एमपी में बहुत प्यार मिला है।
कमलनाथ और दिग्गी ही होंगे चेहरा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों वरिष्ट नेताओं को गले मिलाकर राहुल ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि 2023 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इन्ही नेताओं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही बडे़ नेता हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में इन्ही दोनों के कंधों पर चुनाव की पूरी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि राहुल ने दोनों नेताओं को मध्य प्रदेश में जीत की जिम्मेदारी सौंपी है।
दरअसल, राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि लोकसभा चुनाव के बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मनमुटाव है, हालांकि इसको लेकर कभी किसी ने कुछ नहीं कहा, ऐसे में राहुल ने भी यह दिखाने की कोशिश की मध्य प्रदेश में पूरी कांग्रेस एकजुट हैं और आगामी विधानसभा चुनाव इन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में एंट्री ली थी जहां 6 जिलों से होती हुई यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर गई। इस दौरान राहुल ने 399 किलोमीटर की यात्रा की।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 hr agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
3 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines