हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: CM गहलोत बोले- 'BJP जिस दिशा में देश को लेकर जा रही है, इतिहास उन्हें माफ़ नहीं करेगा'

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है, राहुल गांधी सहित 117 भारत यात्री व उनके अलावा अन्य यात्रियों ने भी अपनी पद यात्रा शुरू कर दी है। राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा में लगभग हर समय मौजूद रहेंगे। राहुल गाँधी के साथ 117 कांग्रेस नेता भी होंगे जो पूरे 3500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इन 117 में राजस्थान के भी 9 नेता शामिल हैं।

यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “राहुल जी एक इतिहास बनाने के लिए निकले हैं… पहले वो अहमदाबाद में साबरमती आश्रम गए थे सत्य और अहिंसा का सन्देश लेकर उन्होंने #BharatJodoYatra को प्रारम्भ किया… यात्रा में जो रेस्पोंस मिला है वो एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। राहुल जी की यात्रा प्यार, भाईचारे, मोहब्बत का सन्देश देगी।”

राजस्थान में यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में भी 21 दिन रहेगी। प्रदेश में यात्रा दल 7 सितंबर से 76 दिन बाद प्रवेश करेगा। पीसीसी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश की समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां 07 सितम्बर को सायं 5 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा में 117 लोग राहुल गांधी के साथ हमेशा रहेंगे, इनमे राजस्थान के भी 9 लोग शामिल हैं। जो इस सफर में शामिल होंगे वो हैं- पवन खेड़ा, श्रवण कुमार गुर्जर, झाबर शेरावत, सीताराम लांबा, योगेश कुमार मीणा, रूबी खान ,विवेक भटनागर और जगदीश विश्नोई।

विज्ञापन

रोजाना दो चरणों में चलेगी यात्रा

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा रोजाना 22 से 23 किमी का सफर तय करेगी। हर दिन दो चरणों में इस दूरी को तय किया जाएगा। इनमें रोज सुबह सात बजे यात्रा शुरू होगी और सुबह 10 बजे पहला ब्रेक होगा। वहीं विश्राम के बाद दोपहर में साढ़े तीन बजे से फिर यात्रा जारी रहेगी और शाम को सात बजे फिर रात्रि विश्राम के लिए ठहराव होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola