जयपुर: हिंदी दिवस और मुख्यमंत्री जयपुर के सवाई मानसिंह कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करने की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जन समर्थन मिल रहा है। हमारी यात्रा सफल हो रही है।
यात्रा के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने जयपुर में मीडिया से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बहुत कामयाबी के साथ चल रही है। तमिलनाड़ु में, केरल में सब जगह वो ही रेस्पॉन्स मिल रहा है। क्योंकि मुद्दे ऐसे हैं देश के सामने, चाहे महंगाई का हो, चाहे बेरोजगारी का हो, ये तमाम मुद्दे ऐसे हैं, हम चाहते हैं कि प्यार से, मोहब्बत से, सद्भावना से, भाईचारे से लोग रहें आपस के अंदर, तनाव चल रहा है देश के अंदर, हिंसा का माहौल है वो समाप्त होना चाहिए, तो अगर यात्रा का उद्देश्य ही इतना पावन है, तो नेचुरल है कि लोग सब साथ दे रहे हैं, इसीलिए बीजेपी वाले घबराए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही इतना पावन है तो स्वाभाविक है कि सब लोग साथ दे रहे हैं। इसलिए भाजपा वाले घबराए हुए हैं। और वे कोई न कोई टिप्पणी करते रहते हैं, जो उन्हें उल्टा ही पड़ रहा है। यात्रा को लेकर जितनी टिप्पणी करेंगे, उतनी ही कीमत चुकानी पड़ेगी भाजपा को।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी और यह 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।
सीएम गहलोत ने राजधानी जयपुर में हिंदी के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस का भी एक कारण है, प्रकृति भी साथ दे रही है, इस बार तो आप देखें कि मानसून बहुत शानदार आया है, वर्षों बाद में इतना शानदार मानसून आया है, तो सब तरह से सुकून मिल रहा है राजस्थान को, सरकार सुशासन दे रही है, चैलेंजेज को स्वीकार कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
31 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
47 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines