bhanupratappur bypoll: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम कल यानी गुरुवार को आ जाएंगे, किसने मारी बाजी और किस पर जनता ने किया विश्वास इसका फैसला कल हो जाएगा। परिणाम किसी के भी पक्ष में हो लेकिन दोनों प्रमुख राजनीति दल कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि 5 दिसंबर को यहां मतदान हुआ था, मतदान का प्रतिशत 71.74 रहा था। बता दें कि भानुप्रतापपुर में विधानसभा उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था।
कांग्रेस ने यहां दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया था, जबकि बीजेपी ने ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया था। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही चुनावी मुकाबला देखने को मिला, बता दें कि कांग्रेस की तरफ से सीएम भूपेश बघेल ने प्रचार का जिम्मा संभाला था, तो बीजेपी की तरफ से भी प्रदेश का आलानेतृत्व प्रचार में जुटा रहा था।
कांग्रेस ने किया जीत का दावा
नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने जीत का दावा कर दिया है, बघेल सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ऑफिस में उत्साह मनाएंगे। भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में मनोज मंडावी की लोकप्रियता जीत दिलाएगी। भूपेश बघेल ने रमन सिंह की सरकार ने 15 साल में जो नहीं किया उसे करके दिखाया हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगा, देव गुड़ी से लेकर घोटुल, 10 करोड़ का कर्ज माफी सहित कई विषयों हैं। बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग कांकेर में रहते हैं।’
बीजेपी ने भी किया जीत का दावा
वहीं बीजेपी ने भी अपनी जीत का दावा किया है, भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पार्टी प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा ‘आज की तारीख में कांग्रेस निश्चित तौर पर चुनाव हार रही है। जबरदस्ती आरक्षण के विषय को लाया गया, आदिवासियों को अपमानित करने का काम। बलात्कारी बताकर हो या चंद पैसों के लिए बिक सकते हैं उसका पम्पलेट छपा के कुछ नहीं मिलना। मोहन मारकम चरित्र पत्र बाट रहे हैं हम यदि उनका चरित्र पत्र बाट दें तो वो कोंडागांव से बाहर नहीं निकल पाएंगे। भाजपा किसी के निजी जीवन मे नहीं झांकती, सरकार अवैधानिक तरीके उपचुनाव लड़ी हैं।’
सेमीफाइनल की तरह उपचुनाव
जीत किसी की भी हो लेकिन भानुप्रतापपुर उपचुनाव सभी राजनीतिक दल के लिए सेमीफाइनल होगा, क्योंकि 2023 विधानसभा चुनाव के लिए इसे चुनावी काउंटडाउन माना जा रहा है, हालांकि अब सभी की निगाहें कल आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।
भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत
2003- 70.34 प्रतिशत
2008- 65.85 प्रतिशत
2013- 79.26 प्रतिशत
2018- 77.25 प्रतिशत
2022- 71.74 प्रतिशत
अब तक भानुप्रतापपुर में आए चुनावी नतीजे
2003 के नतीजे
देवलाल दुग्गा- भाजपा, 40,803 मत मिले
मनोज मंडावी- कांग्रेस, 39,424 मत मिले
हार जीत का अंतर- 1379 मत से भाजपा के देवलाल दुग्गा जीते
2008 के नतीजे
ब्रम्हानंद नेताम- भाजपा, 41384 मत मिले
मनोज मंडावी- कांग्रेस, 25905 मत मिले
हार जीत का अंतर- 15479 मत से भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम जीते
2013 के नतीजे
सतीश लाटिया- भाजपा, 49941 मत मिले
मनोज मंडावी- कांग्रेस, 64837 मत मिले
हार जीत का अंतर- 14896 मत से कांग्रेस के मनोज मंडावी जीते
2018 के नतीजे
देवलाल दुग्गा- भाजपा, 45827 मत मिले
मनोज मंडावी- कांग्रेस, 72520 मत मिले
हार जीत का अंतर- 26693 मत से कांग्रेस के मनोज मंडावी जीते
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
6 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
6 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
6 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
7 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
7 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
7 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines