Bhanupratappur bypoll: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत का सिलसिला बरकरार रखा है, कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने बीजेपी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को हरा दिया है। इस तरह एक और उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है, बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी यहां शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थी, उनकी यह बढ़त आखिर तक जारी रही और कांग्रेस को जीत मिली।
21098 मतों से जीती कांग्रेस
भानुप्रतापपुर में कांग्रेस में प्रत्याशी सावित्री मंडावी 21098 मतों से चुनाव जीती हैं, उन्होंने बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम को हराया है। 19वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत का ऐलान कर दिया गया। सावित्री मंडावी दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी हैं। मनोज मंडावी के निधन के बाद ही यहां उपचुनाव का ऐलान किया गया था।
कांग्रेस की जीत का सिलसिला बरकरार
बता दें इस उपचुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का सिलसिला बरकरार रहा है। कांग्रेस ने इससे पहले सभी पांच उपचुनावों में जीत दर्ज की थी, जबकि इस बार भी कांग्रेस को जीत मिली है, खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां आखिरी वक्त में प्रचार का जिम्मा संभाला था, जबकि बीजेपी की तरफ से भी रमन सिंह सहित सभी दिग्गज नेता प्रचार में जुटे थे, लेकिन पार्टी को इस उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं कांग्रेस की जीत के बाद भानुप्रतापपुर में जश्न शुरू हो गया है, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने जनता का आभार जताया है, उन्होंने जीत के लिए सभी मतदाताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। बता दें कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस शुरू से ही हावी दिखी और परिणाम भी उसके पक्ष में नजर आए।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
54 mins agoपंचकूला स्कूल मारपीट मामले में 2 टीचर सस्पेंड, अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
14 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines