नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि महिला ने संबंध बनाने से इनकार किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगा दिया और फिर पुलिस के पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
नौ महीने पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पृथ्वी राज सिंह बिहार का रहने वाला है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की नौ महीने पहले ज्योति कुमारी से शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था, क्योंकि उसने शादी के वक्त अपनी उम्र के बारे में झूठ बोला था। इसके बाद जब दोनों बंगलुरु पहुंचे तो ज्योति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया।
आरोपी ने कहा- माता-पिता को करती थी अपमानित
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के वक्त उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी उम्र 28 साल है जबकि मैंने शादी के बाद जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह मुझसे 10 साल बड़ी थी और उसकी उम्र 38 साल थी। उसने बताया कि शादी के बाद उसने कभी मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और मुझे, मेरे माता-पिता को असभ्य कहकर अपमानित करती थी।
तीन अगस्त को दोस्त की मदद से की थी हत्या
आरोपी ने बताया कि इन कारणों के चलते मैंने उसकी हत्या करने का फैसला किया। इसके बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया। तीन अगस्त को मैं अपनी पत्नी और दोस्त के साथ उडापी गया जहां हम दोनों ने मिलकर ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को शिराडी घाट में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए मैंने झूठी कहनी बनाई और थाने में ज्योति के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ, किया गिरफ्तार
पत्नी की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान पृथ्वी राज सिंह ने बताया कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और बाद में खुद लौट आती थी, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह उसका पता नहीं चल रहा है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ज्योति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी के दोस्त की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
17 mins agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
24 mins agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
56 mins agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
2 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
9 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
10 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
11 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
12 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines