---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

2 सहेलियां साथ सोईं, सुबह एक की लाश मिली; बेड पर खून से सनी दोस्त को देख चीखने लगी लड़की

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक महिला अपने ही घर में मृत पाई गई, इस दौरान उसकी दोस्त साथ में थी। जब दोस्त सुबह जागी तो उसने लाश देखी। दोस्त ने दावा किया कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ्तारी की है।

---विज्ञापन---

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला को रातों रात मौत के घाट उतार दिया। वारदात के वक्त महिला के साथ उसकी ऐश्वर्या नाम की एक दोस्त भी थी। उस दोस्त के इतने पास होते हुए भी मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका। इस सब के बाद ऐश्वर्या ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक नव्याश्री के पति किरण को गिरफ्तार किया है।

नव्याश्री की दोस्त ऐश्वर्या के मुताबिक, 27 अगस्त की सुबह नव्याश्री ने उसको एक मैसेज किया था। इसके बाद ही वो शाम करीब साढ़े चार बजे जब उनके घर पहुंचीं थी। इस दौरान नव्याश्री ने बताया था कि वो अपने पति के साथ खुश नहीं है।

---विज्ञापन---

दोस्त को समझाने पहुंची थी ऐश्वर्या

नव्याश्री और किरण की तीन साल पहले शादी हुई थी। किरण कैब चलाता है तो नव्याश्री एक कोरियोग्राफर थी। ऐश्वर्या के मुताबिक, वो अपने पति के साथ खुश नहीं थी। नव्याश्री ने अपनी दोस्त से यही बात करने के लिए फोन किया था। इसके अलावा नव्याश्री ने अपने एक दोस्त अनिल से भी बात की थी, इन तीनों ने एक साथ बैठकर किरण को लेकर बात की थी। जिसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें… Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन पर ड्रम से महिला की लाश बरामद, 3 महीने में तीसरी घटना

---विज्ञापन---

सुबह उठी तो खून से लथपथ मिली दोस्त

आप ‘द गॉडफादर II’ की कहानी तो जानते ही होंगे। उसमें सीनेटर पैट्रिक गीरी सुबह उठते हैं तो देखते हैं कि उनके बगल में खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा होता है। इस केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जब ऐश्वर्या सुबह उठी तो उसको बिस्तर पर कुछ नमी सी महसूस हुई। उसने जब आंख खोलकर देखा तो पास में लेटी दोस्त खून से लथपथ थी। ऐश्वर्या को शक है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है। बेंगलुरु पुलिस ने नव्याश्री के पति को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है। यह घटना बुधवार को सामने आई।

रात में भी हुआ था झगड़ा

ऐश्वर्या ने बताया कि मौत वाली रात को भी दोनों में मारपीट हुई थी। इसके बाद ही ऐश्वर्या ने दोस्त के साथ रुकने का प्लान बनाया था। पुलिस के मुताबिक, डिनर करने से पहले दोनों पति पत्नी ने बीयर पी थी। जब किरण ने नव्याश्री पर हमला करने की कोशिश की तो ऐश्वर्या ने ही बीच बचाव किया। आधी रात के आसपास, नव्याश्री और ऐश्वर्या एक कमरे में सोने चली गईं, जबकि किरण दूसरे कमरे में सोया। इस वारदात के बाद किरण घर से फरार था, जिसको पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 29, 2024 02:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola