बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में गुरुवार तड़के बदमाशों ने एक हत्याकांड को अंजाम दे डाला। टैंकर से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पेट्रोलपंप के मैनेजर को गोली लग गई। उनके साथी आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बरेली पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पेट्रोलपंप पर खड़े टैंकर से डीजल चोरी कर रहे थे बदमाश
घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। मीरगंज पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक आकर रुका था। ट्रक का चालक पास ही सो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान एक गाड़ी टैंकर के पास आकर रुकी। इस गाड़ी में बदमाश थे। उन्होंने टैंकर के टैंक की प्लेट तोड़ दी और डीजल चोरी करने लगे। तभी पेट्रोल पंप के मैनेजर सुनील कुमार और चौकीदार विक्की अन्य लोगों के साथ ट्रक के पास पहुंचे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1552582580796436480
बदमाशों ने देखते ही कर दी फायरिंग
आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें देखते ही फायरिंग कर दी। फायरिंग में मैनेजर सुनील कुमार के गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मैनेजर के परिवार वाले भी पहुंच गए। सुनील के साथियों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर जिले का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
बदमाशों की तलाश में लगीं पुलिस की टीमें
बरेली के एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर और उनके साथियों ने एक खड़े ट्रक से कथित तौर पर ईंधन चुरा रहे बदमाशों को घेर लिया था। बदमाशों ने गोली चला दी। इससे मैनेजर सुनील की मौत हो गई। घटना की छानबीन और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
पहले भी हुई हैं डीजल चोरी की घटनाएं
जानकारी के मुताबिक मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी हाईवे पर पिछले कई महीनों से बड़ी गाड़ियों में तेल चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक ढाबा के किनारे कंटेनर से करीब 35 हजार रुपये का तेल चोरी हुआ था।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
4 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
13 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
14 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
15 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
15 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
16 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines