Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक गांव में हो रही पंचायत के दौरान बहू ने अपने ससूर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में गांव पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं मायके वालों के साथ फरार हुई आरोपित महिला को भी गिरफ्तार किया है।
पति-पत्नी के विवाद में चली गई ससुर की जान
जानकारी के मुताबिक घटना बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र की है। यहां के गांव गौटिया निवासी मूलचंद के बेटे का उसकी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में महिला पक्ष के लोग पंचायत करने के लिए पहुंचे थे। दोनों पक्षों में बातचीत हो रही थी, लेकिन बात बनने के बजाए बिगड़ गई और बात इतनी बढ़ गई कि महिला डंडा लेकर अपने ससुर पर ही टूट पड़ी। उसने ससुर की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
मायके वालों के साथ फरार हो गई थी महिला
वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आरोप है कि महिला और उसके मायके वाले मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी हो गई। तत्काल पुलिस गांव में पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित महिला और उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपितों की पहले से हत्या करने की ही साजिश थी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, महिला और चाचा गिरफ्तार
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मीरगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद था। इसी को लेकर महिला ने अपने मायका पक्ष से चाचा और भाई को बुलाया था। गांव में पंचायत हो रही थी तभी मारपीट हो गई। मारपीट में महिला के ससुर के सिर पर डंडा लग गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला और उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
7 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
9 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
11 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines