बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेले के कारण हुए डायवर्जन में कार को रोकने पर एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर कार चढ़ा दी। मौके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने आरोपी कार चालक को पकड़ा। वहीं घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार में लिखे ब्लॉक प्रमुख के लिए भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
मेले की वजह से था डायवर्जन
जानकारी के मुताबिक घटना बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र की है। यहां सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर लोधेश्वर महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन था। जिला पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी। साथ ही रूट डायवर्जन भी किया गया था। तभी बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के गांव मड़ना निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरिहर सिंह अपनी कार से सवार होकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल फिरोज आलम ने कार को रोका, लेकिन कार चालक रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपना रौब झाड़ते हुए सिपाही से बदसलूकी कर दी।
सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया
फिर भी सिपाही ने कार को नहीं जाने दिया और कार के आगे खड़ा हो गया। आरोप है कि कार सवार दरोगा ने सिपाही के ऊपर कार चढ़ा दी। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। पास ही ड्यूटी कर रहे अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सिपाही को उठाया। वहीं पास में खड़े किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ लिखा मुकदमा
घटना की जानकारी होने पर जिला पुलिस के अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपित की कार पर ब्लॉक प्रमुख भी लिखा हुआ था। जबकि अधिकारियों का कहना है कि वह ब्लॉक प्रमुख नहीं है, इसलिए उसके खिलाफ इसका भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
9 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
9 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
9 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines