हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Banda Road Accident: इनोवा और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
banda road accident

Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आपको बता दें कि यहां एक इनोवा गाड़ी और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है।

मरने वालों में 10 और सात साल का बच्चा भी शामिल

जानकारी के मुताबिक हादसा बांदा जिले के गिरवां बस अड्डे के पास हुआ। यहां शुक्रवार शाम को एक इनोवा गाड़ी और ऑटो (सवारी) में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। इनमें से सात लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मरने वालों में एक 10 साल और एक सात साल का बच्चा भी शामिल हैं। बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

https://twitter.com/bandapolice/status/1552988145066528768

आमने-सामने की टक्कर में ऑटो बना कबाड़

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद ऑटो को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। उसके परखच्चे उड़ गए। जबकि इनोवा गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस का कहना है कि अनियंत्रित इनोवा गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मारी थी। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं हादसे में मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें