Badlapur Case: देशभर से इन दिनों लड़कियों के साथ उत्पीड़न के कई मामले सामने आ रहे हैं। कोलकाता में डॉक्टर के मर्डर केस से पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच महाराष्ट्र के बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। इस मामले के सामने आने के बाद कई जगह पर प्रदर्शन किए। इसके अलावा MVA ने ठाणे जिले के बदलापुर स्कूल में दो लड़कियों के यौन शोषण के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। इसके अलावा बदलापुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया, जिसके एक दिन बाद बुधवार, 21 अगस्त को अधिकांश स्कूल भी बंद रहे। पढ़िए इस केस से जुड़े अपडेट।
1- कल्याण बार एसोसिएशन ने आरोपी सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे का केस नहीं लेने का फैसला किया है। बदलापुर घटना और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। एमवीए की एक बैठक में, तीनों दल- कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राकांपा के नेताओं ने बदलापुर घटना और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की।
2- यौन शोषण की घटना को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और स्कूल की इमारत में तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और ट्रेनों की आवाजाही के लिए ट्रैक खाली कराने के लिए लाठीचार्ज किया।
ये भी पढ़ें… क्लास में गंदी फिल्में दिखाते थे, 6 बच्चियों से छेड़छाड़ में टीचर अरेस्ट, अकोला में बदलापुर जैसा केस
3- इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को दो लड़कियों के यौन शोषण की जांच में काम के प्रति कथित लापरवाही के लिए एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का भी आदेश दिया।
4- स्कूली बच्चों के गुस्साए माता-पिता और कई महिलाओं सहित स्थानीय लोग मंगलवार सुबह स्कूल के बाहर जमा हुए और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन भी किया। इस आंदोलन की वजह से सुबह करीब 8.30 बजे से लोकल ट्रेनों पर असर दिखाई दिया।
5- महिलाओं सहित कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाद में स्कूल के गेट, खिड़की के शीशे, बेंच और दरवाजे तोड़ दिए गए। जिस स्कूल में यह घटना हुई वह बदलापुर के एक भारतीय जनता पार्टी नेता के करीबी रिश्तेदार का है।
6- बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने अक्षय शिंदे की पुलिस हिरासत 26 अगस्त तक बढ़ा दी. आरोपी को आज सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जिले के कल्याण में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पुलिस ने 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
7- अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में और पुलिस बल तैनात किया गया है और बदलापुर में स्थिति सामान्य हो रही है। विरोध और उसके बाद हुई हिंसा के मद्देनजर शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, ‘शहर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएंगी।’
8- स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के अधिकांश स्कूल बुधवार को बंद रहे। इसके अलावा पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सशस्त्र गैरकानूनी सभा, हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में तीन FIR दर्ज की हैं।
9- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को कहा कि आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि बदलापुर में विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था और इसका उद्देश्य राज्य सरकार को बदनाम करना था।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
10 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
15 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
15 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines