जबलपुर: हर लड़की का सपना होता है की वो अपनी शादी के दिन बेहद खुबसूरत दिखे। शादी के दिन दुल्हन मेकअप आर्टिस्ट के द्वारा तैयार होना पसंद करती है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि दुल्हन ने जिस मेकअप आर्टिस्ट से अपना मेक अप कराया हो और फिर उसी मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई हो। आपको बता दें की ये अजीबोगरीब मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आया है जहां एक दुल्हन ने कोतवाली थाने में जाकर मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है।
मेकअप देखकर दुल्हे के घर वाले हुए हैरान
दुल्हन के परिजनों का कहना है कि मेकअप आर्टिस्ट ने लड़की की बातचीत के अनुसार मेकअप नहीं किया, जिसके चलते दुल्हन का पूरा मेकअप खराब हो गया। परिजनों का कहना है की दुल्हन का मेकअप देखकर सभी हैरान रह गए और समाज में उसकी काफी बदनामी भी हुई जिसके चलते दुल्हन ने थाने में जाकर एफ आई आर दर्ज करा दी।
मेकअप आर्टिस्ट ने नहीं किया दुल्हन को तैयार
आपको बचा दें, बीते 3 दिसंबर को जबलपुर निवासी एक दुल्हन की शादी तय थी। दुल्हन ने 3500 रूपए में एक ब्यूटिशियन को बुक किया था। परिजनों ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट ने खुद दुल्हन का मेक अप न करके अपने नौसिखिया कर्मचारियों से मेकअप कराया और इसी का नतीजा हुआ कि, दुल्हन का सारा मेकअप खराब हो गया।
मेकअप आर्टिस्ट ने की परिजनों से गाली गलौज
दुल्हन के खराब मेकअप को देखकर और समाज में हुई बदनामी के चलते परिजनों ने मेकअप आर्टिस्ट को पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर गुस्साई मेकअप आर्टिस्ट ने परिजनों से फोन पर अभ्रदता की। पैसे लेने के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस संबंध में सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि, ब्यूटीशियन के खिलाफ शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
53 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines