लखनऊः समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Lucknow Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। आजम को आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 24 घंटे क्रिटिकल बताए जा रहे हैं।
फेफड़ों तक पहुंचा निमोनिया
जानकारी के मुताबिक आजम खान को निमोनिया बताया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक निमोनिया फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आपको बता दें कि आजम सीतापुर जेल में रहते समय कोरोना संक्रमित हो गए थे। काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। तभी से उनकी तबीयत खराब रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल बताए जा रहे हैं।
अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन
आजम खान के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए पांच डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। मेदांता अस्पताल के निदेशक की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में है। मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख दिलीप दुबे और उनकी टीम आजम का इलाज कर रही है।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
32 mins agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
58 mins agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 hr agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
3 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
4 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
5 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines