लखनऊः समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Lucknow Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। आजम को आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 24 घंटे क्रिटिकल बताए जा रहे हैं।

फेफड़ों तक पहुंचा निमोनिया

जानकारी के मुताबिक आजम खान को निमोनिया बताया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक निमोनिया फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आपको बता दें कि आजम सीतापुर जेल में रहते समय कोरोना संक्रमित हो गए थे। काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। तभी से उनकी तबीयत खराब रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल बताए जा रहे हैं।

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

आजम खान के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए पांच डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। मेदांता अस्पताल के निदेशक की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उनकी हालत स्थिर है और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में है। मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख दिलीप दुबे और उनकी टीम आजम का इलाज कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ