अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में चल रहे अवैध रूप से जमीनों के लेन-देन के मामले के बीच प्राधिकरण की ओर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध रूप से प्लॉटिंग करने में शामिल 40 कॉलोनाइजर्स की सूची जारी की है। इस सूची में स्थानीय विधायक, शहर के महापौर और मिल्कीपुर के एक पूर्व विधायक का नाम शामिल बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं इन तीनों लोगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खंडन किया है। साथ ही तीनों ने कहा है कि प्राधिकरण पर मानहानि का मुकदमा करेंगे।
40 की सूची जारी, संख्या और बढ़ेगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से रविवार को यह सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 40 स्थानों को अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों के तौर में चिह्नित किया गया है। हालांकि इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। कहा कि अयोध्या को एक स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अयोध्या एक विश्व स्तरीय शहर बन सके। प्राधिकरण की ओर से जारी सूची में स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, शहर के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का नाम शामिल बताया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बढ़े जमीनों के रेट
जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की ओर से नवंबर 2019 में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला आया था। तभी से अयोध्या में जमीनों की कीमत कई गुना बढ़ गई हैं। इसी क्रम में पिछले साल जमीनों के अवैध लेन-देन के मामले सामने आए थे। मंदिर ट्रस्ट पर इन जमीनों के सौदों में शामिल होने का आरोप भी लगा था। हालांकि ट्रस्ट ने इस तरह के किसी भी सौदे में संबंध से इनकार किया था। अब एडीए ने इन अवैध कॉलोनाइजरों की सूची जारी की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अयोध्या में सक्रिय भू-माफिया के खिलाफ जांच की मांग की थी।
कई बार हुई है भू-माफिया के खिलाफ जांच की मांग
सांसद लल्लू सिंह ने पत्र में लिखा था कि अयोध्या में भू-माफिया इतने शक्तिशाली हैं कि उन्होंने नजूल की जमीन और यहां तक कि नदी किनारों पर कब्जे कर लिए हैं। आरोपित लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बहुत ज्यादा कीमतों पर इन जमीनों को बेचा जा रहा है। सांसद ने पूर्व सरकारी अधिकारियों के भी इन सौदों में शामिल होने का आरोप लगाया था। सांसद के अलावा अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने इन भू-माफिया के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines