Viral Video: U Turn लेने के बजाए फुट ओवरब्रिज पर चढ़ाया ऑटो रिक्शा, वायरल हो रहा वीडियो
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

मुंबई: सड़कों पर ड्राइविंग के दौरान आपको ऑटो रिक्शा ड्राइवरों के कुछ हैरतंगेज कारनामे देखने को मिलते होंगे। इसी तरह का एक वीडियो महाराष्ट्र से सामने आया है जिसमें ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने नेशनल हाईवे पर यूटर्न लेने के बजाए अपने ऑटो को फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया और नेशनल हाईवे के दूसरी ओर उतरकर चला गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
Bas yahi dekhna baaki tha! https://t.co/wuAZvBy5fh
— Roads of Mumbai (@RoadsOfMumbai) August 19, 2022
रोड्स ऑफ मुंबई की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किया गया ये वीडियो राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर विरार का बताया जा रहा है। ये नेशनल हाईवे दिल्ली और चेन्नई को जोड़ता है और महाराष्ट्र सहित सात राज्यों को पार करता है। वीडियो में ऑटो को सीढ़ियों के जरिए फुट ओवर ब्रिज पर चढते और फिर उतरते देखा जा सकता है। इस वीडियो को 19 अगस्त को रोड्स ऑफ मुंबई के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक करीब 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं जबकि इसे
इससे पहले हाल ही में एक अन्य ऑटो का वीडियो वायरल हुआ था। वो वी़डियो उत्तर प्रदेश का था। दरअसल, उस वायरल वीडियो में एक ऑटो से एक साथ 27 लोगों को उतरते दिखाया गया था। इसमें वयस्कों के साथ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया था कि ऑटो में सवार सभी 27 लोग ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद दरगाह से लौट रहे थे। बाद में अधिकारियों ने ऑटो को जब्त कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: