भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कर्ज की अदायगी के लिए स्टांप पेपर पर लड़कियों की कथित तौर पर नीलामी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बेटियों के सौदे के मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गहलोत सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं NHRC की 2 सदस्यीय टीम भीलवाड़ा पहुंच चुकी है।
वहीं, अब इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानावाधिकार आयोग और राजस्थान सरकार आमने-सामने आ गए हैं। एनएचआरसी की दो सदस्यीय टीम भीलवाड़ा पहुंच चुकी है। महिला आयोग दिल्ली की सेक्रेटरी शिवानी डे और कानूनी सलाहकार अनन्या सिंह जहाजपुर पहुंच गई हैं।
स्टांप पेपर पर नाबालिग लड़कियों की खरीद-बिक्री की वारदात पर राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार भीलवाड़ा की वारदात की जांच करेगी। लेकिन जांच की बात करते-करते प्रताप सिंह NHRC के नोटिस पर भड़क गए। खाचरियावास ने कहा कि NHRC को पहले भीलवाड़ा की घटना की जांच करनी चाहिए थी, लेकिन मानवाधिकार आयोग ने सीधे-सीधे नोटिस भेज दिया। आपको बता दें कि NHRC के अलावा राजस्थान बाल आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
इस मामले में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए प्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सदियों पहले ऐसा सुना था, लेकिन अब गहलोत राज में कर्ज वसूली के नाम पर बेटियों का सौदा हो रहा है। यह वाकया राजस्थान को शर्मसार करने वाला है। आगे उन्होंने इस मामले को विधानसभावार उठाने का ऐलान किया। साथ ही राठौड़ ने कहा कि सूबे में बेटियों की तस्करी का यह मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के मुखिया व सीएम के मत्थे लगे इस कलंक को राजस्थान लंबे समय तक याद रखेगा।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
4 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 hr agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
3 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines