लुधियाना: रेप की कोशिश के बाद एथलिट को स्टेडियम के फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता के पैर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस को चिट्ठी लिखी है।
16 अगस्त को दर्ज किया गया है मामला
हालांकि यह पत्र 15 अगस्त को लिखा गया था, लेकिन यह पत्र शुक्रवार को सामने आया। 25 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद पीड़िता के शरीर में कई जगह चोटें आईं हैं। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद वह बोलने में असमर्थ थी लेकिन उसने चिट्ठी के जरिए सारी घटनाओं का जिक्र कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 16 अगस्त को मामला दर्ज किया था। फिलहाल, मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
12 अगस्त को एथलिट को छत से फेंका था नीचे
पीड़िता की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, 12 अगस्त को वह मोगा स्टेडियम में प्रैक्टिस करने गई थी। इस दौरान लड़की के दोस्त मुख्य आरोपी जतिन कांडा ने उसे फर्स्ट फ्लोर पर बुलाया। यहां जतिन ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ रेप की कोशिश की। जब लड़की ने भागने और नीचे जाने की कोशिश की तो उसे तीनों ने फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया।
पीड़िता ने पंजाबी और अंग्रेजी में लिखी है चिट्ठी
पंजाबी और अंग्रेजी में लिखे पत्र के मुताबिक जतिन ने उसे फोन कर फर्स्ट फ्लोर पर बुलाया था। जब वह फर्स्ट फ्लोर पर गई तब उसने देखा कि जतिन और उसके दो दोस्त वहां मौजूद थे। वहां पहुंचने के बाद जतिन और उसके दोनों दोस्तों ने पहले लड़की का मोबाइल छीनने के प्रयास किया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की कोशिश की।
जब लड़की ने भागने की कोशिश की, तो तीनों आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। लड़की ने चिट्ठी में लिखा है कि आज मैं जिस भी हालत में हूं, उसके लिए जतिन और उनके दोस्त जिम्मेदार हैं। मैं एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हूं और मैं पंजाब सरकार से मदद की अपील करती हूं।
मुख्य आरोपी के परिजन ने किया ये दावा
उधर, लड़की के आरोपों के बाद मुख्य आरोपी जतिन कांडा के परिजन ने दावा किया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। लड़की जतिन पर शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी।
मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के मुताबिक, लड़की बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर जतिन कांडा और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए मोगा, लुधियाना, संगरूर और पटियाला में छापेमारी की गई है। स्टेडियम में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, लेकिन पुलिस घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
39 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines