Assembly By polls: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के तारीखों का ऐलान किया है। इन सात सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होंगे और नतीजे छह नवंबर को घोषित होंगे।
जिन सात सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोड, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर शामिल हैं।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने अखिलेश से जाना मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
ये है उपचुनाव का पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग ने कहा कि इन चुनावों के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जाएगी और आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। नामांकन की जांच 15 अक्टूबर को की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतों की गिनती 6 नवंबर को होगी।
अभी पढ़ें – इस बार हिमाचल प्रदेश में दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, ये रहा उनका पूरा कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने कहा कि इन चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। ईसीआई के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने कहा, “पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) उपलब्ध कराए गए हैं और इन मशीनों की मदद से चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।”
ECI के अनुसार, मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) या मतदाता कार्ड प्राथमिक दस्तावेज होगा। अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को भी स्वीकार किया जाएगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
45 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
9 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
9 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines