नई दिल्ली: असम के उदलगुरी जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब दो सप्ताह पहले 42 साल की एक महिला की हत्या करने के बाद उसके शव के साथ बलात्कार करने के आरोप में 23 साल एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात की जानकारी तब हुई जब आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस को पूरी कहानी बताई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने शुक्रवार को उदलगुरी सदर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में शनिवार को पेश किया जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना 25 अगस्त की है, जब महिला घर के पास के नाले में नहाने गई थी।
एक ग्रामीण ने मीडिया को बताया कि महिला के पति को शुरू में इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि इस नृशंस घटना के पीछे गांव का कोई व्यक्ति हो सकता है। ग्रामीण ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि जब महिला नहा रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि घटना के तुरंत बाद हत्या और रेप की पुष्टि नहीं हुई थी, इसलिए महिला के पति ने पुलिस से शिकायत नहीं की और शव को दफना दिया।
गांव वालों ने अफवाह फैलाया तो पीड़िता के परिजन ने जांच की मांग की
उधर, पुलिस सूत्रों ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने अफवाह फैलाना शुरू कर दिया कि अलौकिक शक्तियों के कारण महिला की मौत हुई है। इसके बाद पीड़िता के परिजन ने जांच की मांगी की। इसके बाद पुलिस ने दफन किए गए शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उदलगुरी एसपी सुप्रिया दास ने कहा कि सरेंडर करने वाले आरोपी ने महिला से बलात्कार और हत्या करने की बात कबूल कर ली है। महिला दो बेटियों की मां है, जबकि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/302 के तहत मामला दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
29 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
57 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines