नई दिल्ली: अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में क्राइम कंट्रोल में है। रेप की घटनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए कोई विदेश से आता है क्या? उन्होंने कहा कि रेप की अधिकतर घटनाएं पीड़िता के रिलेटिव करते हैं, उनके जान-पहचान वाले इन घटनाओं को अंजाम देते हैं।
बता दें कि हाल ही में एनसीआरपी के आंकड़े आए हैं जिनमें रेप के मामलों में राजस्थान सबसे ऊपर है। आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में हर दिन 17 महिलाओं-युवतियों से रेप होता है। राजस्थान इस मामले में पिछले तीन साल से टॉप पर है।
गहलोत बोले- कुछ लोग झूठे मामले दर्ज कराते हैं
गहलोत ने कहा कि 56 प्रतिशत आंकड़े महिलाओं पर क्राइम के हैं। इनमें से आधे आंकड़े झूठे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो झूठे मामले दर्ज कराते हैं, उन्हें छोड़ना नहीं चाहिए। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे की इस तरह के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले लोग संभल जाएं और राजस्थान की सरकार और राजस्थान पुलिस को बदनाम करने की कोशिश न करें।
आंकड़े सही है तो आलोचना कीजिए: अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि अगर इस तरह की खबर आती है कि किसी राज्य में क्राइम का रेट बढ़ गया है तो इससे देश के सामने उस प्रदेश की इमेज खराब होती है। उन्होंने कहा कि हां आकंड़े सही हैं तो आप आलोचना कीजिए, आलोचना करने से राज्य सरकार को फीडबैक मिलता है और सरकार अपनी कमजोरी को ठीक करने की कोशिश करती है।
भाजपा पर गहलोत ने लगाया ये आरोप
गहलोत ने कहा कि मेरी जिंदगी, व्यक्तिगत और मेरी सरकार की थ्योरी ये है कि अगर कोई आलोचना करता है तो उसकी बातों को कभी गलत तरीके से न लो। हां बिना तथ्यों के अगर कोई आरोप लगाता तो ये ठीक नहीं है। गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के योजनाओं से विपक्षी पार्टी के नेता घबरा गए हैं। वे सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में कैंपेन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए धरना प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभाए, हम अपनी भूमिका निभाएंगे।
संबंधित खबरें
'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
44 mins agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 hr agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines