Asansol Murder Case: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आरा डंगाल इलाके में अमर सिंह नाम के एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक तृणमूल मजदूर यूनिया का नेता था। आरोप है कि वह चोरी छुपे मिल रहे एक प्रेमी जोड़े की फोटो खींच रहा था। इस बात पर प्रेमी जोड़ा नाराज हो गया। फिर नेता की पिटाई करना शुरू कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। तमाम लोग मौके पर जुटे हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बुजुर्ग दे रहा था प्रेमी जोड़े को नसीहत
जानकारी के अनुसार, डंगाल इलाके में एक प्रेमी जोड़ा आए दिन चोरी छिपे मिलता था। अमर सिंह की नजर उन प्रेमी जोड़े पर पड़ी। अमर सिंह ने प्रेमी जोड़े का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वह अपने माता पिता को क्यों धोखे में रख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि वे उनके माता-पिता को उनके रिश्ते के बारें में बता देंगे।
दोस्तों को बुलाकर पिटवाया
इससे प्रेमी जोड़ा नाराज हो गया। उसने अपने अन्य दो दोस्तों को फोन के जरिए मौके पर बुला लिया। दोस्तों को बताया कि बुजुर्ग उनकी फोटो खींचकर धमका रहा है। प्रेमी जोड़े की बात सुनकर उनके दो दोस्त बाइक से पहुंचे। इसके बाद बिना कुछ सोचे समझे बुजुर्ग नेता की लात घुसों से पिटाई कर दी। अमर सिंह ने मदद की गुहार लगाई तो लोग दौड़े। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग
लोगों ने बुरी तरह घायल बुजुर्ग तृणमूल नेता को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग तृणमूल नेता की हत्या से लोग काफी गुस्से में हैं। वह हत्यारे प्रेमी जोड़े और उनके साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
लोगों के बढ़ते गुस्से को देख इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही लोगों को पुलिस ने यह भरोसा दिया है की जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लेंगे।
यह भी पढ़ें: बनारस की तर्ज पर कोलकाता में गंगा आरती, CM ममता बनर्जी ने शंखनाद कर किया शुभारंभ
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
32 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
33 mins agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
3 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines