हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Asansol bypolls: पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प, कई घायल

---विज्ञापन---

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे नगरपालिका उपचुनाव के बीच रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। खबरों के मुताबिक इस झड़प में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई ने आरोप लगाया, हम यह देखने आए थे कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है या नहीं, लेकिन टीएमसी समर्थकों ने हम पर हमला कर दिया। टीएमसी वोटों में धांधली कर रही है। मतदान केंद्र परिसर में भारी सुरक्षा के बीच सुबह से ही मतदान शुरू हो गया था।

 

आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola