---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

यमुना नदी रहे साफ इसलिए दुर्गा विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब 

नई दिल्ली: दिल्ली की यमुना नदी को वर्ष 2025 तक साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब  बनाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश में बनाए गए कृत्रिम घाटों का आज दौरा किया। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली की यमुना नदी को वर्ष 2025 तक साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दुर्गा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब  बनाए गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश में बनाए गए कृत्रिम घाटों का आज दौरा किया।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा का कृत्रिम तालाबों में ही विसर्जन सुनिश्चित करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। यमुना नदी की सफाई और मां दुर्गा के भक्तों को उनके धार्मिक दायित्वों को पूरा करने में कृत्रिम तालाब मदद करेंगे।

---विज्ञापन---

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अस्थाई घाट स्थिरता के सिद्धांत का प्रतिनिधित्व करते हैं क्योंकि वे यमुना तक पहुंचने और नदी की प्राकृतिक पारिस्थितिकी में बाधा डालने वाले मां दुर्गा की मूर्तियों के निर्माण में प्रयुक्त रसायनों और अन्य सामग्रियों को रोक लेंगे। दिल्ली जल बोर्ड दुर्गा पूजा समारोह के दौरान यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए काम कर रहा है। सीआर पार्क को शहर में दुर्गा पूजा समारोहों का केंद्र माना जाता है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने इस बार सुनिश्चित किया है कि मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन यमुना में नहीं हो और अधिकारियों ने इसके लिए दुर्गा पूजा पंडालों के पास कृत्रिम घाट बनाए हैं।

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 04, 2022 05:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola