विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ओखला में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। FIR में बताया गया था कि अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 व्यक्तियों को अवैध रूप से भर्ती किया था।
उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ स्पष्ट बयान देते हुए ज्ञापन भी जारी किया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध रूप से किराए पर भी दिया था। उन पर आरोप यह भी है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया गया।
रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज
एंटी करप्शन ब्यूरो को मिले इनपुट के आधार पर दिल्ली की टीमों ने 4 जगहों पर छापेमारी की इन जगहों से 24 लाख नगद और दो अवैध और बिना लाइसेंस के हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इनमें अमानतुल्लाह खान के रिश्तेदारों और पहचान वालों के यहां भी छापेमारी हुई। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कहा है कि कार्यवाही में बाधा भी उत्पन्न करने की कोशिश की गई। इसके बाद दक्षिण पूर्व जिले में एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा अमानतुल्लाह खान के रिश्तेदारों ने जो दुर्व्यवहार किया उस मामले में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। अमानतुल्लाह खान और उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री और सबूतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
45 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
56 mins agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
3 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
5 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines