चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा “75वें आजादी का अमृत महोत्सव” पर पंजाब के लोगों को पहले पड़ाव तहत 75 आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की ओर यह पहला कदम है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस प्रमुख योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इन क्लीनिकों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ज़रुरी स्टाफ, साजो-सामान और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासशील है।
मंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के ‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत भविष्य में यह आम आदमी क्लीनिक राज्य के सभी 117 विधान सभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इन क्लीनिकों की स्थापना से निम्र और मध्य वर्गीय परिवारों को ना केवल उनके द्वार पर ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, बल्कि यह क्लीनिक अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ को घटाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य सरकार एक मज़बूत और सेहतमंद पंजाब को सुनिश्चित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार करने और अपने नागरिकों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
यह क्लीनिक इस बात को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए हैं कि स्वास्थ्य देखभाल राज्य के हरेक नागरिक का अधिकार है। इस सुविधा से राज्य के हर नागरिक को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मंत्री ने कहा कि अब छोटी बीमारियों के ईलाज के लिए बड़े अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
संबंधित खबरें
4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
9 mins agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
1 hr agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
2 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
8 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines