Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) शुक्रवार को अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari Murder Case) के माता-पिता से मिलने के लिए पौड़ी स्थित उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने अंकिता के माता-पिता को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। बता दें कि दो दिन पूर्व ही सीएम धामी की ओर से पीड़ित माता-पिता को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई थी।
पीड़ित परिवार का दुख बांटा
पौड़ी जिले के दोभ श्रीकोट गांव पहुंचकर सीएम धामी ने अंकिता के परिजनों से मुलाकात की। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि इस जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सरकार मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराएगी। वहीं पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमारे राज्य में इस तरह का जघन्य अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। राज्य और राज्य सरकार परिवार के साथ है। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
जल्द रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी
बता दें कि एसआईटी प्रभारी, डीआईजी पी रेणुका देवी ने गुरुवार को कहा था कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। गवाहों और सबूतों का अवलोकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। क्योंकि वनंतारा रिजॉर्ट राजस्व क्षेत्र में आता है। अंकिता के लापता होने का सबसे पहले मामला राजस्व पुलिस चौकी में ही दर्ज किया गया था।
वारदात के अगले दिन मिले थे पुलकित व निलंबित पटवारी
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच से पता चला है कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने वारदात के एक दिन बाद पटवारी वैभव से मुलाकात की थी। पटवारी एक गांव का प्रशासनिक अधिकारी होता है, जो भूमि अभिलेखों के रखरखाव के लिए भी जिम्मेदार होता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वैभव वही शख्स है, जिसके पास सबसे पहले अंकिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपों के बाद वैभव को उनके पद (पटवारी) से निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलकित और वैभव की मुलाकात के बारे में भी जांच की जा रही है।
चिल्ला नहर से बरामद हुआ था अंकिता का शव
जानकारी के मुताबिक लापता होने के छह दिन बाद 23 सितंबर को पुलिस ने ऋषिकेश के पास चील्ला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद किया था। अंकिता भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। आरोपी पुलकित आर्य अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों को “विशेष सेवा” देने के लिए मजबूर कर रहे थे। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने के कारण दम घुटना आया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
52 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
4 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
6 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
8 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
9 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines