गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में सोशल मीडिया (social Media) पर लाइव के दौरान गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। सांसद के अलावा प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अपशब्द कहे गए। अब गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर सांसद से नाराज था, जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लाइव किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत ने की महिला से बदसलूकी
आपको बता दें कि पिछले दिनों नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में कथित नेता ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की थी। महिला सोसायटी में श्रीकांत द्वारा किए गए अतिक्रमण को विरोध कर रही थी। इस प्रकरण में फरार श्रीकांत के खिलाफ शासन की ओर से कठोर कार्रवाई की गई थी। वहीं इस पूरे मामले ने जातीय रूप ले लिया है। पिछले सप्ताह ही नोएडा में त्यागी समाज ने एक महापंचायत का आयोजन किया था। इसमें गालीबाज श्रीकांत त्यागी के 6 समर्थक, जिन्होंने सोसायटी में घुसकर पीड़ित महिला से साथ फिर से मारपीट की थी, उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया था।
लाइव वीडियो में सांसद को दीं भद्दी-भद्दी गालियां
इसी क्रम में सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें खुद को राहुल त्यागी कहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर लाइव करते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर डाली। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो गाजियाबाद पुलिस के भी पास पहुंचा।
लोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
वहीं इस मामले में गाजियाबाद के एसपी देहात ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवक एक राजनेता के खिलाफ गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है। लोनी पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी पहचान राहुल त्यागी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
59 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines