Daughter Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस ने पूरे देश का ध्यान महिलाओं की सुरक्षा की तरह खींचा है। देशभर में रेप के कई केस सामने आ रहे हैं, जिसमें इंसानी शक्ल में जानवर छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। गुरुवार को रेप मर्डर केस में सुनवाई हुई, जिसमें आरोपी को मौत की सजा सुनाई गई। इस केस में बच्ची का दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही था। मौत की सजा के साथ साथ आरोपी पर 1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
2020 का है मामला
अमृतसर जिले का ये मामला 4 और 5 जनवरी, 2020 की आधी रात का है। आरोपी की पत्नी ने 5 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसकी मौत हुई वो तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पीड़िता की मां के अनुसार, कुछ विवाद के चलते वो अपने बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। इस दौरान आरोपी प्रताप सिंह अक्सर पीड़िता को अपने साथ ले जाया करता था, बाद में उसे अपनी पत्नी के पास छोड़ देता था। 4 जनवरी को वह फिर उसे जबरन अपने साथ ले आया लेकिन शाम को वापस नहीं ले गया।
ये भी पढ़ें… पीड़िता की तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटाएं, Kolkata Rape Case में ‘सुप्रीम’ फरमान
उस रात उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी और फिर शव को रेया शहर के आसपास नहर के किनारे एक पेड़ पर लटका दिया। नशे की हालत में वह इधर-उधर घूमता रहता था। सुबह उसने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी। और उसे अपने खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी। इसके बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया जिसमें साफ हो गया था कि पीड़िता के साथ रेप हुआ था।
मौत की सजा
आरोपी प्रताप सिंह (36) बाबा बकाला उपखंड के लखुवाल गांव का निवासी है। इस केस में स्थानीय अदालत में सत्र न्यायाधीश तृप्तजोत कौर ने अपना फैसला सुनाया। 6 साल की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या करने के लिए प्रताप सिंह को गुरुवार को मौत की सजा दी गई। इसके अलावा POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) फास्ट-ट्रैक कोर्ट द्वारा 1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।
वकील बाजवा ने कहा, आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी को मौत की सजा दी गई है और 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है, जबकि उसे उम्रकैद की सजा और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत 50,000 का जुर्माना लगाया गया है।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
26 mins ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 hr agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
2 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
3 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
4 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
4 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
7 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines