हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

विज्ञापन
Vidhya Bhawan

नई दिल्ली: मयूर विहार फेस 3 दिल्ली स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नाद फाउंडेशन के साथ मिलकर स्कूल द्वारा कराए गया जिसमें नाद फाउंडेशन की फाउंडर निशि सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज रैली का आयोजन किया। यह रैली मयूर विहार फेस 3 के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी व स्थानीय लोगों को हर घर तिरंगा मुहिम से अवगत कराया। बच्चे राष्ट्रीय गीत गाते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम व अनेक राष्ट्रीय नारों को लगाते हुए रैली में चले।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व विद्यार्थियों को अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर अपनी फोटो विद्यालय फेसबुक पर भेजने की अपील की।

फाउंडेशन की फाउंडर निशी सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वे महोत्सव पर हमें हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों में तिरंगा लहराना चाहिए और उन्होंने आजादी के महत्व के बारे में स्कूल के छात्र छात्राओं को बताया। कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने निशी सिंह से आजादी को लेकर और अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछे जिनका जवाब सिंह द्वारा बच्चों को दिया गया।

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें