भोपाल: मध्यप्रदेश के 50 पुलिस अधिकारी और जवानों को आजादी के अमृत महोत्सव के दिन सम्मानित किया जाएगा। इसमें इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा सहित प्रदेश के 50 पुलिस अफसर और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पदक देंगे। इन अफसरों के पदक दिए जाने का ऐलान पिछले साल 15 अगस्त और इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया था।
इनको मिलेगा विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एडीजी एजेके राजेश गुप्ता एडीजी इंटेलिजेंस आदर्श कटियार, एडीजी प्रशासन डी श्रीनिवास राव, खेल संचालक एवं एडीजी रवि गुप्ता, डीएसपी रेडियो इंदौर सुभाष सिंह, निरीक्षक एम एवं स्टेनो डीजीपी कार्यालय निरंजन कुमार, पुलिस रेडियो इंस्पेक्टर प्रमोद पीटर, सीआईडी के प्रधान आरक्षक लल्लू राम त्यागी को दिया जाएगा।
इनको मिलेगा वीरता पदक
नक्सलियों को मार गिराने पर सागर एसपी तरुण नायक और रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी को राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया जाएगा। तरुण नायक उस वक्त हॉक फोर्स के कमांडेंट थे, जबकि तिवारी बालाघाट एसपी थे। उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह, एएसआई अजीत सिंह, विपिन खालको, रामपदम, प्रधान आरक्षक बेसाखू लाल और रवि द्विवेदी को राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक दिया जाएगा।
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवाओं के लिए पदक
इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, आईजी सागर अनुराग कुमार, एसपी ग्वालियर अमित सांधी, सुंदर सिंह कनेश एएसपी नीमच, मनु व्यास एसपी लोकायुक्त भोपाल, दिलीप सिंह तोमर एआईजी ईओडब्ल्यू एआईजी ईओडब्ल्यू पल्लवी त्रिवेदी, डिप्टी कमांडेंट 36 वीं बटालियन चंद्रशेखर कौशिक, डीएसपी ईओडब्ल्यू डीएस चौहान, डिप्टी कमांडेंट 13 वीं बटालियन महेंद्र कुमार छारी, डीएसपी इंदौर हरिसिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक एम प्रशासन सुधाकर निरखे निरीक्षक एम आईजी इंदौर कार्यालय सुनील कुमार जैन।
डीएसपी लोकायुक्त सूर्यकांत अवस्थी, निरीक्षक इंदौर पीटीसी धैर्यशील येवले, निरीक्षक रेडियो सुरेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक ईओडब्ल्यू डॉ. दिनेश जोशी, निरीक्षक लोकायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह, इंदौर आरएपीटीसी में पदस्थ सूबेदार विनोद कुमार भाटेवार, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सूबेदार हिमांशु त्रिवेदी।
सीधी जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक राम सुंदर सिसौदिया, सहायक उपनिरीक्षक सीआईडी विनोद कुमार सिंह, पुलिस ट्रैनिंग कॉलेज इंदौर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हरिप्रसाद विलवे, पुलिस रेडियो मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रशासन शाखा में पदस्थ आरक्षक उवेश खान, पुलिस रेडियो मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक भारत कुमार मजुमदार, उपनिरीक्षक प्रबंध शाखा में पदस्थ राम वर्मा को दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 mins agoबिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 11 बच्चों की मौत
1 hr agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
2 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
5 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines