Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी के पास खाली पड़ी जमीन पर अवैध रूप से संचालित हो रहे बाजार से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। यहां न केवल गंदगी और भीड़-भाड़ की समस्या है बल्कि शाम के समय ट्रैफिक जाम और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बावजूद इसके प्राधिकरण द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
हर दिन बढ़ रही परेशानी
सोसायटी के निवासी सोनू ने बताया कि सोसायटी के पास स्थित खाली जमीन पर बिना किसी अनुमति के ढाबे, छोटे होटल और खाने-पीने की अस्थायी दुकानें चला रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही यहां लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम के समय तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं। भारी भीड़ के कारण यातायात बाधित होता है और कई बार वाहन चालकों को लंबा जाम झेलना पड़ता है।
असामाजिक तत्व और गंदगी बनी बड़ी समस्या
निवासियों का कहना है कि इन ढाबों और दुकानों पर देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे सोसाइटी के आस-पास सुरक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा खाने-पीने की दुकानों से निकलने वाला कचरा खुले में फेंका जाता है, जिससे आसपास बदबू और गंदगी फैल रही है। इस गंदगी के कारण मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
प्राधिकरण की अनदेखी पर नाराजगी
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। निवासी अब एक बार फिर प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस अवैध बाजार को तत्काल हटाया जाए और क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
1 hr agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines