Amit Shah In Udaipur: बीजेपी ने राजस्थान में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने उदयपुर से चुनाव अभियान की एक तरह से शुरूआत कर दी हैं। अमित शाह ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी बड़ी बात कही।
बेटे को सीएम बनाना गहलोत का लक्ष्य
अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वह इस उम्र में भी इधर-उधर घूम रहे हैं। लेकिन अगर कोई उन्हें इस सभा का वीडियो भेज दे तो उन्हें पता चल जाएगा कि अब उनकी सरकार के जाने का समय हो गया है। लेकिन गहलोत इतनी मेहनत केवल इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य उनके बेटे वैभव गहलोत को सीएम बनाने का है। शाह ने कहा कि गहलोत उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर भी राजनीति कर रहे हैं। जबकि यह मामला अगर स्पेशल कोर्ट में चला होता तो अब तक हत्यारें फांसी पर लटक चुके होते।’
राहुल गांधी पर साधा निशाना
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अगर राहुल पीएम बने तो घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार नियति बन जाएगी। लेकिन अगर फिर से मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। इसलिए आज 21 पार्टियां मिलकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। अमित शाह ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है। अगर पीएम मोदी को सम्मान मिलता है तो यह केवल भाजपा का सम्मान नहीं है बल्कि यह मेवाड़, राजस्थान और देश के लोगों का सम्मान है।’
पहले कराया वसुंधरा राजे का संबोधन
अमित शाह के दौरे की खास बात भी देखने को मिली। दरअसल, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जब पहले अमित शाह को भाषण के लिए बुलाया तो उन्होंने इशारा करते हुए पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाषण देने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने भाषण दिया। बता दें कि सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाषण दिया था। इसके बाद अमित शाह को बोलना था। लेकिन उन्होंने पहले वसुंधरा राजे को बोलने के लिए बुलाया। जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
6 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines