Amit Shah Security Breach: हैदराबाद में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, TRS नेता ने काफिले के सामने खड़ी की कार

Nagaland, Mon, Pawan Kheda, Rahul Gandhi, Congress, BJP

केंद्रीय मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली: हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने शनिवार को अमित शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इस बारे में गोसुला श्रीनिवास ने कहा कि उनकी कार अचानक रुक गई और जब तक वह कार को हटा पाते पुलिस ने उसमें तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गोसुला श्रीनिवास ने हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी की थी। इसके बाद, गृह मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने तुरंत उन्हें कार को वहां से हटाने के लिए कहा। उधर, श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि उनकी कार में तोड़फोड़ की गई और उन्हें कार को दूर ले जाने के लिए मजबूर किया गया। श्रीनिवास ने कहा, ‘गाड़ी ऐसे ही अचानक रुक गई। मैं तनाव में था। मैं उनसे (पुलिस अधिकारी) बात करूंगा। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की।”

विज्ञापन

मौके से शेयर की गई कार की तस्वीर में दिख रहा है कि टीआरएस नेता की कार का पिछला शीशा टूट गया है। इस बीच, अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के लिए अपने भाषण के दौरान निजामों के ‘रजाकारों’ से ‘हैदराबाद को मुक्त करने’ के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रशंसा की। दूसरी ओर, केटीआर ने शाह पर निशाना साधा और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राज्य और उसकी सरकार के लोगों को बांटने और धमकाने के लिए तेलंगाना आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ