Amit Shah Bihar Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में हैं। उन्होंने पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में रैली करके राज्य में बीजेपी के लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का शंखनाद किया। अपने संबोधन में गृहमंत्री ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हर तीन साल पर नीतीश को पीएम बनने का सपना आता है। अमित शाह ने कहा कि अभी बिहार में आधा जंगलराज आया है, तेजस्वी के सीएम बनने के बाद पूरा जंगलराज आ जाएगा।
नीतीश कुमार और आरजेडी बिहार का कल्याण नहीं कर सकते
अमित शाह ने कहा-अब समय आ गया है यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और इसकी शुरूआत 2024 में करनी है। नीतीश कुमार और आरजेडी बिहार का कल्याण नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, नीतीश कुमार की पार्टी धारा 370 हटाने का विरोध करती थी। वे कहते थे कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन धारा 370 हटने के बाद किसी को एक कंकर तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई।
मैं तो मोदी जी का हिसाब लेकर आया हूं
अमित शाह ने कहा-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 8 करोड़ 71 लाख लाभार्थियों को अनाज मुफ्त में देने का मोदी जी ने फैसला किया है। 60 हजार ऐसे लोग, जिनके पास जमीन नहीं थी उनको 60 हजार रुपये देकर पीएम आवास योजना के पैसे भी भाजपा सरकार ने दिए हैं। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वालों के लिए भी योजनाएं लेकर आए। हर गरीब के कल्याण के लिए काम किए गए। नीतीश बाबू मैं तो मोदी जी का हिसाब लेकर आया हूं, अगर आप में साहस हो तो कांग्रेस और आरजेडी का हिसाब बिहार की जनता के सामने रखिए। नीतीश कुमार ने लालू जी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। मगर वे तिथि नहीं बताते हैं। उनको बताना चाहिए कि वे कब मुख्यमंत्री मनाएंगे और नीतीश फिर से बिहार में जंगलराज लाएंगे। इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाए।
नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद
अमित शाह ने आगे कहा कि इससे मुक्ति पाने का एक मात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना। बहुत साल तक ‘आया राम गया राम’ कर लिए, अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। मैं बिहार की जनता से अपील करने आया हूं कि ये जदयू और आरजेडी का अपवित्र गठबंधन पानी और तेल जैसा है। इसमें जदयू पानी है और आरजेडी तेल है।
उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को हर 3 साल में प्रधानमंत्री का सपना आता है, आप सबको मालूम है। जय प्रकाश नारायण से लेकर आज तक जिस कांग्रेस के खिलाफ लड़े, जिस जंगलराज के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर NDA की सरकार बनाई, उस जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए हैं।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
32 mins agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
5 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
5 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
6 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
8 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
10 hrs agoभोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
20 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines