Live In Relationship Regarding Important Decision Allahabad High Court: लिव इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी कपल को साथ रहने का पूरा अधिकार है। भले ही वे किसी भी जाति-धर्म या संप्रदाय के हों। माता-पिता को उनके जीवन में हस्तक्षेप करने का केाई अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि इनके जीवन में हस्तक्षेप करना अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेंद्र सिंह की पीठ ने गौतमबुद्धनगर की रजिया और अन्य की याचिका को खारिज करते हुए दिया।
यह थी याचिका
मामले में कपल की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि वो अपनी मर्जी से लिव इन में रहते हैं। उनके परिवार वाले इस रिश्ते को पसंद नहीं करते हैं। वे उनके इस कार्य से खुश नहीं हैं और उनकी हत्या हो सकती है। वहीं मामले में अपर शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। मुस्लिम पर्सनल लाॅ में ऐसा करना अपराध है।
पुलिस करें आरोपियों पर कार्रवाई
कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता की बात पर सुप्रीम कोर्ट के हवाले से टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी बालिग जोड़े को अपनी मर्जी से साथ रहने का अधिकार है। फिर चाहे वह किसी भी धर्म या जाति के हो। ऐसे कपल को ना तो परेशान करना चाहिए और ना ही हिंसा। चाहे वे उसके मां-बाप ही क्यों न हों। कोर्ट ने आदेश दिया कि पुलिस मामले में संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई करें ताकि जोड़े के जीवन में कोई बाधा नहीं आए।
सुप्रीम कोर्ट ने की थी यह टिप्पणी
बता दें कि लिव इन रिलेशनशिप के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि दो बालिग लोग अपनी सहमति से एक-दूसरे के साथ रह सकते हैं। ये कानून की दृष्टि से गलत नहीं है। कोर्ट ऐसे जोड़े को परंपरागत शादी करने वाले की तरह ही देखता है। बशर्ते वह कोर्ट के द्वारा बनाए गए नियमों को मानते हुए रह रहे हों।
संबंधित खबरें
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
24 mins agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
33 mins agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
34 mins ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 hr agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 hr agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 hr agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 hr agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines