---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Aligarh: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग को पकड़ने के लिए पीड़ित ने बिछाया जाल, पुलिस ने आठ को दबोचा

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने एक गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों से जब पूछताछ हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल ये गैंग ‘शादी वाला गैंग’ था। पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य लोगों को झांसा देकर अपने ही गैंग की एक महिला […]

---विज्ञापन---

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने एक गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों से जब पूछताछ हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल ये गैंग ‘शादी वाला गैंग’ था। पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य लोगों को झांसा देकर अपने ही गैंग की एक महिला से किसी की शादी करात थे। महिला सुहागरात को ही पूरे परिवार को बेहोश करती थी। घर को साफ करके फरार हो जाते थे।

एक पीड़ित फंसा था आरोपियों के जाल में

अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले के अतरौली क्षेत्र में रहने वाले राजेश ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें राजेश ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। वह दूसरी शादी करना चाहता था। तभी कुछ लोगों के संपर्क में आ गया। इन लोगों ने उसे लड़की से मिलने के लिए झारखंड बुलाया। आरोप है कि वहां उससे ढाई लाख रुपये छीन लिए और मार-पीटकर भगा दिया।

---विज्ञापन---

राजेश ने सभी को जेल भिजवाने की ठानी

राजेश ने बताया कि वह इस घटना के बाद हिल गया। उसने आरोपियों को जेल भिजवाने की ठान ली। वह अपने साथ हुई वारदात के बाद भी आरोपियों के संपर्क में रहा। उसने लुटेरों के गैंग को अपनी बातों में फंसा कर अलीगढ़ बुला लिया। राजेश ने पुलिस को पहले से मामले की जानकारी दे रखी थी। गैंग के लोग अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके में पहुंचे, वैसे ही पुलिस ने सभी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फूलवती, उर्मिला, शांति देवी, नफीसा बेबी, रहीम अंसारी, कलाम खान, सईद अंसारी और लक्ष्मण लोहरा निवासी झारखंड के रूप में हुई है।

सुहागरात पर पूरे परिवार कर देती थी बेहोश, फिर करते थे लूट

पूछताछ में गैंग के लोगों ने कई वारदातों के राज खोले। उन्होंने बताया कि वह लोग शादी का विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाते थे। जो लोग शादी को तैयार हो जाते थे, उन्हें महिलाओं के फोटो भेजे जाते थे। रिश्ता पसंद होने पर शादी कराई जाती थी। आरोपी इसके लिए 50 हजार से एक लाख रुपये तक की मांग करते थे। गैंग के सभी लोग आपस में रिश्तेदार बन जाते थे। सभी लोगों के पास फर्जी पहचान पत्र भी होते थे। शादी के बाद जो महिला दुल्हन बन कर जाती थी, वो सुहागरात वाले दिन ही परिवार को बेहोश कर देती थी। इसके बाद घरों में लूटपाट होती थी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2021 01:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola