Aligarh bus Accident: 40 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी, एक महिला की मौत, 24 गंभीर
Edited By Naresh Chaudhary

Aligarh Roadways bus Accident
Edited By Naresh Chaudhary

Aligarh Roadways bus Accident
Aligarh Roadways bus Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 24 से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।
हादसा सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद से 40 सवारियां लेकर यूपी रोडवेज की एक बस दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी अलीगढ़ जिले के थाना रोरावर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर ऐलाना फैक्ट्री के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने बस को काबू करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। एकाएक बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1552876922405011456
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद थाना पुलिस समेत जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि पांच यात्रियों की हालत नाजुक है। उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया सूचना मिलते ही इलाका पुलिस समेत अन्य थानों का फोर्स भी तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को निकाल कर इलाज के लिए ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी का इलाज चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: