AMU Students Arrested for working as ISIS Operative: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने यूपी के विभिन्न हिस्सों से 6 संदिग्ध आईएसआईएस एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। इन 6 में से चार की पहचान नावेद सिद्दीकी, रकीब इनाम, मोहम्मद नाजिम और मोहम्मद नोमान के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी (SAMU) से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि वे एसएएमयू की मीटिंग्स के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।
बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे
उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वाड के मुताबिक आरोपी देश में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। यूपी एटीएस द्वारा छह लोगों की गिरफ्तारी से अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ। उत्तर प्रदेश के एंटी टेरेरिज्म स्क्वाड ने दावा किया कि एसएएमयू की मीटिंग्स आईएसआईएस की नई भर्ती सेल बन गई हैं।
जांच एजेंसियों के रडार पर
सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र भी केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं। पुणे इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से गिरफ्तार किए गए शाहनवाज और रिजवान से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि एएमयू के कई छात्र देश विरोधी एजेंडा फैलाने में लगे हुए हैं।
https://twitter.com/MithilaWaala/status/1723352343549468923
वे सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस के अखिल भारतीय नेटवर्क से जुड़े हैं। रिजवान और शाहनवाज से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: Azam Khan को एक और झटका, प्रशासन ने रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय में लगाया ताला
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines